NEW

10 October 2021

Branches of Geography

 Branches of Geography:-


Branches of geography


भूगोल की प्रमुख शाखाएँ (Major branches of Geography) : प्राचीन काल में भूगोल की संकल्पना "पृथ्वी का वर्णन" तक सीमित की गयी थी अतः विद्वान भौतिक पक्ष पर ही अधिक बल देते थे, परन्तु बाद में स्वीकार किया गया कि मानव धरातल का समांकलित भाग हैं तथा वह प्रकृति का अभिन्न व अनिवार्य अंग है तथा उसने प्राकृतिक पर्यावरण के बीच मानवीय पर्यावरण का विकास किया है, जो प्रकृति व मानव के बीच होने वाली क्रिया व प्रतिक्रिया का परिणाम है। इस आधार पर भूगोल की दो बड़ी शाखाएँ स्पष्ट होती हैं जो बाद में कई उपशाखाओं में विभक्त होती हैं, जिनके समग्र अध्ययन से भूगोल की सम्पूर्णता को समझा जा सकता है:-
भूगोल की दो प्रमुख शाखाएँ निम्न हैं :

(1) भौतिक भूगोल (Physical Geography): भौतिक भूगोल आर्थर होम्स (Arthur Holmes, 1975) के अनुसार - "भौतिक पर्यावरण का स्वयं में अध्ययन ही भौतिक भूगोल है, जिसके अन्तर्गत महाद्वीपों तथा सागरीय सतहों के धरातलीय उच्चा वचन का (भू-आकृति विज्ञान), सागरों तथा महासागरों का (समुद्र विज्ञान) तथा वायु का (मौसम विज्ञान) अध्ययन सम्मिलित होता है, जो सभी अपने स्वयं के फलस्वरूप विज्ञान मण्डल के महत्त्वपूर्ण सदस्य के रूप में विकसित हुए हैं।"
(The study of physical environment by itself is physical geography which includes consideration of the surface relief of the continents and ocean floors (Geomorphology) of the seas and oceans (oceanography) and the air (Meteorology), all of which have developed into members of the commonwealth of sciences on their own account.

(2) मानव भूगोल (Human Geography) : रेटजल (Ratzel) ने भूगोल में मानव एवं पर्यावरण के मध्य सम्बन्धों की व्याख्या को महत्त्वपूर्ण मानते हुए भूगोल की एक प्रमुख शाखा के रूप में मानव भूगोल की नींव रखी। एल्सवर्य हंटिंगटन (E.Huntington) के अनुसार "मानव भूगोल वातावरण तथा मानवीय क्रियाओं तथा गुणों के पारस्परिक सम्बन्धों की प्रकृति एवं वितरण का अध्ययन है।"
("Human Geography may be defined as the study of nature and distribution of the relationship between geographical environment and Human activities and qualities".)
भौतिक भूगोल की विभिन्न शाखाएं निम्नलिखित हैं:

1) जलवायु विज्ञान (climatology):-जलवायु विज्ञान भौतिक भूगोल की वह शाखा है जिसमें वायुमंडल की संरचना उसकी भौतिक एवं रासायनिक गुणों का अध्ययन किया जाता है जिसके अंतर्गत चक्रवात तापमान आद्रता वर्षा जैसे प्रमुख तत्वों का अध्ययन किया जाता है
2) भू आकृति विज्ञान :भू आकृति विज्ञान भौतिक भूगोल की वह शाखा होती है जिसमें पृथ्वी पर उपस्थित विभिन्न आकृतियों का अध्ययन किया जाता है जैसे पर्वत पठार मैदान उनके निर्माण उनकी संरचना एवं उनकी विशेषताएं अध्ययन किसके अंतर्गत होता है
3) समुद्र विज्ञान समुद्र विज्ञान भौतिक भूगोल की वह शाखा है जिसके अंतर्गत सागर हूं महासागरों एवं जल मंडल के भौतिक एवं उनके रासायनिक गुणों का अध्ययन किया जाता है जिसके अंतर्गत समुद्र की गहराई तापमान लवणता खनिज तथा उच्चावच को शामिल किया जाता है
4) मृदा भूगोल मृदा भूगोल भौतिक भूगोल की वह शाखा है जिसके अंतर्गत मिट्टी के निर्माण उसकी संरचना बनावट एवं विशेषताओं का अध्ययन किया जाता है।

मानव भूगोल की विभिन्न शाखाएं:
(1) सांख्यिकी अर्थशास्त्र (Statistics economics)- भूगोल में विभिन्न प्रदेशों की जनसंख्या, उसकी वृद्धि, सघनता वितरण और शक्ति का अध्ययन होता है। वातावरण के साधनों की मात्राओं का मापन तथा आर्थिक और सांस्कृतिक तथ्यों का मापन करते समय भूगोल में सांख्यिकी का प्रयोग किया जाता है। भूगोल के अध्ययन में नमूना विधि (Sampling method) का प्रतिरूपों का (Modes) और सामाजिक मापदण्डों का प्रयोग होने से इसका सांख्यिकी से पनिष्ठ सम्बन्ध है।

(2) आर्थिक भूगोल (Economic geograpgy)- मनुष्यों ने वातावरण के साधनों का उपयोग करके किस-किस प्रदेश में कौन से आ व्यवसाय अपनाए हैं, इन बातों अध्ययन भूगोल में होता है। खेती, पशुचारण, वन उद्योग, खनिज उद्योग, परिवहन, वाणिज्य आदि का अध्ययन भूगोल तथा अर्थशास्त्र दोनों में होता है। इसलिए दोनों विषयों का परस्पर सम्बन्ध है। भूगोल की एक शाखा आर्थिक भूगोल है, जिसकी उपशाखायें कृषि भूगोल, निर्माण उद्योग, परिवहन भूगोल आदि है।

(3) जनसंख्या भूगोल (Population Geography)- जनसंख्या भूगोल मानव भूगोल की महत्वपूर्ण शाखा है। यह विश्व में जनसंख्या के वितरण के बारे में बतलाता है। यह इस बात का अध्ययन करता है कि विभिन्न स्थानों पर जनसंख्या में विभिन्नता क्यों पायी जाती है। किसी स्थान पर सघन और किसी स्थान पर विरल जनसंख्या क्यों पायी जाती है। यह जनसंख्या गठन, मृत्युदर, जन्मदर एवं जनसांख्यिकी की विशेषताओं का भी रेकार्ड रखता है।

(4) राजनीति भूगोल (Political Geography) भूगोल एवं राजनीति दोनों विज्ञानों के अन्तर्गत विभिन्न प्रदेशों की या राष्ट्रों की शासन प्रणालियों और सरकारों का अध्ययन होता है। भूगोल में भू-राजनीति और अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्धों का अध्ययन करते हैं। विश्व शान्ति के अध्ययन भी भूगोल और राजनीति दोनों में होते हैं। इस प्रकार भूगोल का राजनीति विज्ञान से गहरा सम्बन्ध है। इसका भौगोलिक रूप राजनीतिक भूगोल है।

(5) ऐतिहासिक भूगोल (Historical geography)- मानव भूगोल के अन्तर्गत मानवीय सभ्यता और उन्नति के विकास का अध्ययन होता है। पुरातत्व विज्ञान तथा इतिहास भी विभिन्न युगों में मानव सभ्यता के विकास का पारिशीलन करते हैं और कालान्तर में हुए भौगोलिक परिवर्तन की समीक्षा करते हैं। इसलिए भूगोल का इतिहास से सम्बन्ध है। भूगोल को एक शाखा ऐतिहासिक भूगोल है।

(6) समाज भूगोल (Social geography)- पृथ्वीतल के विभिन्न क्षेत्रों और प्रदेशों में मानव समुदाय के सामाजिक संगठन, परिवार प्रणाली, श्रम विभाजन, लोकनीति, रीति रिवाज और सामाजिक प्रणाओं का अध्ययन मानव भूगोल तथा साजशास्त्र दोनों में होता है दोनों के अन्तर्गत प्रदेशों की सामाजिक और आर्थिक व्यवस्थाओं और संस्कृतियों का अध्ययन होता है इसलिए दोनों विज्ञान परस्पर सम्बन्धित है।

Popular Posts

Contact Us