NEW

16 October 2021

Types of cloud( बादलों के प्रकार)

 मेघों या बादलों का परिवार

बादलों के प्रकार
Types of cloud ☁️


अधिक ऊँचाई वाले मेघ (औसत निम्नतम ऊँचाई 20,000 फुट)


सिरास- यह मेघ स्वच्छ सफेद रंग का होता है जो बहुत कुछ हल्के मस्तूल के कपड़े की तरह प्रतीत होता है। आकाश में इन मेघों का रहना साफ और स्वच्छ मौसम का प्रतीक है। सारा आकाश इन मेघो से घिरे रहने पर भी इनके मध्य सूर्य की स्थिति स्पष्ट देखी जा सकती है। ये बादल जब एक-दूसरे के ऊपर आकर एक मोटी परत सिरास का निर्माण कर देते हैं, तब मौसम खराब हो जाता है।


सिरोस्ट्रोटोस- ये मेघ पतले सफेद चादर की तरह होते हैं। इनसे ढका आकाश दूध तरह सफेद प्रतीत होता है ये मेघ अधिकत्तर सूर्य और चाँद के चारो और वलय या रिंग (ring) की तरह स्थित रहते हैं।


सिरोक्यूमूलस- धूनी हुई रूई के समान इन मेघों से ढका आकाश बहुत कुछ माक्रेल मछली की पीठ की तरह दिखाई देता है। इस कारण इन मेघों से ढके आकाश को माक्रेल आकाश कहते हैं। साधारणत: ये मेघ स्वच्छ जलवायु को सूचित करते हैं।


मध्यम ऊँचाई वाले मेघ (औसत ऊँचाई 6,500 फुट से 20,000 फुट)


अल्टोस्ट्रीटस- धूसर से नीले रंगों में देखा जाता है। इन मेघों के बीच सूर्य लगभग ढक जाता है और उसका तेज मंद पड़ जाता है। आकाश में इन मेघों के रहने से प्राय: मूसलाधार वर्षा की संभावना रहती है।


अल्टोक्यूमूलस- ये मेघ चपटे, गोलाकार, सफेद से धूसर रंगो में दिखाई देते हैं। आकाश में इन मेघों की आकृति लहरों के समान लगती है। इनके बीच-बीच में नीला आकाश दिखाई देता है।


निम्न ऊँचाई वाले मेघ (औसत सर्वोच्च ऊँचाई 6,500 फुट)


स्ट्रोटोक्यूमूलस- ये मेघ देखने में आकाशीय स्तूप की तरह प्रतीत होते हैं। ये स्तरों में विभाजित होकर, आकाश में बिछे रहते हैं।


स्ट्रोटास -ये मेघ सफेद से धूसर रंग में होते हैं। पूरे आकाश को ये मेघ ढक लेते हैं। पहाड़ों की ऊँचाई पर इन मेघों के एकत्रित रहने पर पर्वतारोहियों और विमान चालकों को बहुत असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। इन मेघों से बीच-बीच में रिमझिम वर्षा होती है।


निम्बोस्ट्रोटास- घने, मोटे, धूसर से काले रंगों में पाये जाने वाले ये मेघ खराब मौसम की सूचना देते । इन बादलों का कोई | निश्चित आकार नहीं होता। इनसे लगातार मूसलधार वर्षा होती है।


लम्बवत् मेघ (औसत निम्नतम ऊँचाई 1,600 फुट)


क्यूमूलस:- घने, मोटे इन बादलों का विस्तार लम्बवत् होता

है इनके ऊपरी भाग का आकार बहुत कुछ विभाजित होने पर भी नीचे का भाग समतल होता है। शीर्ष भाग अधिक ऊँचा होता है। ऊपरी भाग का रंग सफेद और नीचे के भाग का रंग काला होता है। इनका होना साधारणत: स्वच्छ मौसम की सूचना देता है।


क्यूमुलोनिम्बास- बहुत कुछ गुम्बज तरह दिखाई देने वाले इन बादलों का रंग सादा-धूसर एवं काला होता है। साधारणत: भू पृष्ठ से संलग्न वायुस्तर में प्रायः 12000 फुट तक इन मेघों की स्थिति लम्बवत् विस्तार में होती है। इनका ऊपरी भाग चपटा और नीचे का भाग समतल होता है। इन मेघों से वज्रपात के साथ भीषण तूफानी - वर्षा होती है। इस कारण क्यूमूलोनिम्बास मेघ का और एक नाम वज्र मेघ (Thunder Cloud) भी हैं। कई बार इन मेघों से शिलावृष्टि या ओलापात भी होता है।


Popular Posts

Contact Us