NEW

31 July 2024

कृषि के विशेष प्रकार, विटीकल्चर,सेरीकल्चर,हॉर्टीकल्चर,सिल्वीकल्चर,ओलेरीकल्च

 कृषि के विशेष प्रकार





विश्व की वर्तमान कृषि व्यवस्था में बड़े पैमाने की विभिन्न कृषि पद्धतियों के अतिरिक्त कुछ विशेष कृषि प्रकार भी प्रचलित है-

1. विटीकल्चर :-अंगूरों का व्यापारिक स्तर पर उत्पादन।

2.पीसीकल्चर :-की क्रिया। व्यापारिक स्तर पर की जाने वाली मछली पालन

3. सेरीकल्चर:- रेशम उत्पादन की क्रिया, जिसमें शहतूत आदि की कृषि भी सम्मिलित है।

4. हॉर्टीकल्चर:- व्यापारिक स्तर पर किया जाने वाला विभिन्न प्रकार के फलों का उत्पादन।

5. ऑलिवीकल्चर:- व्यापारिक स्तर पर की जाने वाली जैतून की कृषि

6. आरबरीकल्चर :-विशेष प्रकार के वृक्षों एवं झाड़ियों की कृषि,जिसमें उनका संरक्षण व संवर्द्धन भी शामिल है।

7. एपीकल्चर :-व्यापारिक स्तर पर शहद उत्पादन हेतु मधुमक्खी पालन।

8. फ्लोरीकल्चर :-व्यापारिक स्तर पर की जाने वाली फूलों की कृषि।

9. सिल्वीकल्चर:- वनों के संरक्षण एवं संवर्द्धन से सम्बंधित क्रिया।

10. वेजीकल्चर:- दक्षिणी-पूर्वी एशिया में आदि मानव द्वारा की गई प्रारंभिक आदिम कृषि।

11. नेमरीकल्चर :-आदिम व्यवस्था की कृषि, जिसमें वनों से फल-फूल व कंद-मूल संग्रह किया जाता है।

12.ओलेरीकल्चर :-जमीन पर फैलने वाली सब्जियों की व्यापारिक कृषि।

13. मेरीकल्चर :- व्यापारिक उद्देश्य से समुद्री जीवों के उत्पादन की क्रिया।

14. हॉर्सीकल्चर :- व्यापारिक स्तर पर उन्नत प्रजाति के घोड़ों व खच्चरों का पालन।

15. वर्मीकल्चर:- कृषि उत्पादन में वृद्धि हेतु केंचुआ पालन।

16. मोरीकल्चर :-रेशम कीट हेतु शहतूत की कृषि।

17. एरीपोनिक :- पौधों को हवा में उगाना (मृदा रहित कृषि)।

18. पोमोलॉजी:- फल विज्ञान।

Popular Posts

Contact Us