स्थानीय पवनें (Local Winds) और उनकी विशेषताएँ
स्थानीय पवन | प्रकृति/प्रकार | स्थान/क्षेत्र | प्रभाव एवं अन्य नाम | स्रोत |
---|---|---|---|---|
फॉन (Fohn) | गर्म एवं शुष्क वायु | यूरोप के आल्प्स प्रदेश में चलती है। | यह आल्प्स पर्वत के उत्तर-दक्षिण शिखर से टकराकर नीचे उतरने पर गर्म होती है, जिससे तापक्रम 15°C से 20°C तक बढ़ जाता है। यह बर्फ पिघलाती है। | |
चिनूक (Chinook) | भीतरी गर्म एवं शुष्क वायु | उत्तरी अमेरिका में रॉकी पर्वत के पूर्वी भाग में बहती है। | यह पवन बर्फ पिघलाती है, इसलिए इसे हिम भक्षिणी (Snow Eater) भी कहते हैं। पशुचारण के लिए लाभदायक है। | |
हारमैट्टन (Harmattan) | शुष्क व धूल भरी हवा | सहारा मरुस्थल से चलकर गिनी तट तक पहुँचती है। | यह गिनी तट पर आर्द्रता को कम करके मौसम को सुहावना बना देती है, इसलिए इसे डॉक्टर पवन (Doctor Wind) भी कहते हैं। | |
पैम्पेरो (Pampero) | फान और चिनूक की भाँति गर्म व शुष्क वायु। | एण्डीज पर्वत के पूर्व की ओर बहती है। अर्जेंटीना में इसी नाम से जानी जाती है। | यह गर्म और शुष्क होती है। | |
सिराको (Sirocco) | शुष्क, गर्म एवं धूल भरी हवा। | सहारा मरुस्थल से भूमध्य सागर की ओर बहती है। | भूमध्य सागर से आर्द्रता लेने के बाद यह सिसिली, मिस्र, लिबिया आदि क्षेत्रों में मौसम को कड़वा बना देती है। | |
मिस्ट्रल (Mistral) | ठण्डी एवं शुष्क वायु। | शीतकाल में भूमध्य सागर की ओर उच्च वायुदाब से बहती है (मुख्यतः रोन नदी की घाटी में)। | यह पवन रोन नदी की घाटी के निचले भाग में तापमान को गिरा देती है। | |
बोरा (Bora) | ठण्डी एवं शुष्क वायु। | एड्रियाटिक सागर के किनारे पर चलती है। | यह ऊँचे पठारी भाग से उतरकर आती है और मिस्ट्रल की भाँति ठण्डी व शुष्क होती है। | |
हिम-झंझावात (Blizzard) | बर्फीली एवं ठण्डी पवन। | साइबेरिया जैसे बर्फीले क्षेत्रों में चलती है। | ये बर्फ के टुकड़ों या तुषार की तीव्र आँधियों के रूप में होती हैं। |